BREAKING NEWS
देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2025, 5:57 pm
KHABAR : शिवर के अंतर्गत जन भागीदारी एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम का आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। आज दिनांक 25 1 2025 को जावद विकासखंड में माननीय ओमप्रकाश सकलेचा विधायक जावद विधानसभा की अध्यक्षता में 100 दिवसिय निश्चय शिवर के अंतर्गत जन भागीदारी एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम का आयोजन शासकीय चिकित्सालय परिषद जावद में रखा गया। जिसमें विकासखंड जावत ब्लॉक के समस्त जनप्रतिनिधि नगर परिषद अध्यक्ष पार्षद एवं समस्त पंचायत के सरपंच एवं सचिव उपस्थित थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं जन सामान्य से प्रधानमंत्री मोदी जी के 2025 के टीवी मुक्त भारत विजन में अपनी सहभागिता सु निश्चित करने एवं अपने क्षेत्र में टी बी मरीजों की खोज के लिए लगाए जा रहे शिविरों का लाभ अधिक से अधिक जनता को मिले ताकि 2025 तक टीवी मुक्त नीमच के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके कार्यक्रम के दौरान विधायक महोदय ने अपने कर कमलो से टी बी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए व उपस्थित सभा को टी बी मुक्त नीमच की शपथ दिलाई।


कार्यक्रम को जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर मनीष यादव ने भी संबोधित किया उन्होंने वर्तमान में नीमच व जावद ब्लॉक के शिविरों के दौरान प्राप्त लक्ष्य की जानकारी दी डॉक्टर यादव ने बताया कि जावद ब्लॉक में 7 दिसंबर से शुरू हुए इस अभियान में 30837 लोगों के स्क्रीनिंग की गई और जिसमें 1445 लोगों के एक्सरे व 2055 लोगों के नाट टेस्ट लगाए गए। कार्यक्रम में गोपाल जी चरण जनपद पंचायत अध्यक्ष, सोहन जी माली जावद नगर पंचायत अध्यक्ष, चंद्र सिंह धारवे एसडीएम जावद,आकाश धुर्वे सीईओ जनपद पंचायत जावद एवं प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश मीणा भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE