BREAKING NEWS
देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2025, 6:11 pm
BIG REPORT : ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- मैं उनकी रिश्तेदार होती तो, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की धरती में जन्मीं प्रदेश की स्वीप आइकॉन और एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दिव्यंका भले ही डेली सोप में अब कम नजर आती हैं, लेकिन आज भी इंडस्ट्री में उनकी एक्टिंग के चर्चे बरकरार हैं। आज उन्होंने मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने और वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी को लेकर बात की।


भोपाल पहुंची एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने कहा, “कई साल से मध्यप्रदेश की स्टेट आइकॉन हूं। इलेक्शन कमिशन की एंबेसडर भी हूं। मुझे गर्व होता है कि इस प्रदेश में बढ़ी पली हूं। युवाओं को यह सिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि आपका मत जरूरी है, उसे बर्बाद मत जाने दीजिए। हम सरकार से शिकायत करते हैं लेकिन खुद को कभी भी नहीं देखते। इलेक्शन कमीशन इतने अनूठे एफर्ट कर रहा है। फीमेल वोटर ने मेल वोटर से ज्यादा वोटिंग की है। प्रदेश और देश के वोटर आगे आएं। 


ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के फैसले को बताया पर्सनल चॉइस
एक्ट्रेस ने ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के फैसले पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, “यह उनकी चॉइस है। उन्होंने यह लाइफ चुनी है तो बहुत बढ़िया है। सामने वाला जिंदगी के किस पड़ाव में है, क्या सहकर निकला, हम उनकी निजी जिंदगी को नहीं जानते। मैं उनकी रिलेटिव होती तो फिर भी कुछ कह सकती थी।”


बता दें कि दिव्यंका का जन्म 14 दिसंबर 1984 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके पिता नरेंद्र त्रिपाठी फार्मासिस्ट हैं और मां नीलम त्रिपाठी गृहणी। उनकी एक बहन और एक भाई और हैं, उनके भाई पायलट हैं। ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली दिव्यंका को ‘ये है मोहब्बतें’ से और प्रसिद्धी मिली थी ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE