BREAKING NEWS
देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2025, 6:59 pm
BIG NEWS : नीमच में पूरी हुई गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां, मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री भूरिया ध्वजोत्तोलन कर लेगी भव्‍य परेड की सलामी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय नीमच के शा.बा.उ.मा.विद्यालय क्रं.-2 नीमच पर आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योंजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर आधारित झांकियां निकाली जाएगी। नीमच में गणतंत्र दिवस के मुख्‍य समारोह में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ध्वजोत्तोलन कर भव्‍य परेड की सलामी लेगी। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं मे प्रातः 8 बजें झण्‍डा वंदन किया जाएगा। मुख्य समारोह में प्रातः 9.00 बजे प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ध्वजोत्तोलन कर, आयोजित भव्य परेड की सलामी लेंगी तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेगें। परेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच,सशस्त्र पुलिस बल,जिला पुलिस बल के जवानों और वन विभाग, नगर सेनाएंव एन.सी.सी.सीनियर डिवीजन स्काउट की टुकडी भी शामिल होगी।

इस अवसर पर नगरपालिका,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,कृषि,आदिम जाति कल्याण,लोक निर्माण,लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण,जिला पंचायत,उद्यानिकी,जल संसाधन,ग्रामीण यांत्रिकी,महिला एंव बाल विकास विभाग सहित विभिन्न 14 विभागों द्वारा विकास गतिविधियों एवं योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकिया भी निकाली जाएगी। गणतंत्र दिवस पर विकासखंड, नगरीय निकाय, पंचायत एवं ग्राम स्‍तर पर भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जावेगा और स्कूली बच्चों की प्रभात फैरी भी निकाली जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE