मनासा। 2 फरवरी 2025 को ग्राम भदवा में जीवन मूल्य फाउंडेशन नीमच जिला अध्यक्ष अर्जुन गुर्जर के जन्मदिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है।थैलेसीमिया बच्चों को हर 15 से 20 दिन में ब्लड की जरूरत होने पर इन मासूम बच्चों के लिए यह रक्तदान शिविर का आयोजन रखा है। 2 फरवरी 2025 को प्रातः 10रू00 बजे से दोपहर 2रू00 बजे तक ग्राम भदवा बस स्टैंड देवनारायण मंदिर के पीछे यह आयोजन रखा गया है।आयोजन कर्ताओं ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंच स्वेच्छा से रक्त दे।