चित्तौड़गढ़। भाजपा उदयपुर देहात जिला प्रभारी व अर्बन बैंक चेयरमैन डॉ. आईएम सेठिया ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का गणतंत्र दिवस के अवसर पर उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए पधारने पर डबोक एयरपोर्ट पर उपरना पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात डॉ. सेठिया ने सहेलियों की बाड़ी में महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित एट होम रिसेप्शन कार्यक्रम में भी भाग लेकर स्वागत अभिनंदन किया।