नीमच। गांधी भवन पर 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह 8 बजे गांधी भवन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया व वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में किया जावेगा। जिला व शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी मंडलम सेक्टर अध्यक्ष सेवादल महिला कांग्रेस पार्टी प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी एवं समस्त कांग्रेस जनों से आग्रह है कि निर्धारित समय पर पहुंचने का कष्ट करें।