BREAKING NEWS
देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2025, 9:06 am
KHABAR : रतलाम में नेहरु स्टेडियम में आज होगा गणतंत्र दिवस समारोह, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे ध्वजारोहण, स्कूली विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज (रविवार) मुख्य समारोह रतलाम के नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर होगा। मुख्य अतिथि प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चौतन्य काश्यप ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 8.58 बजे होगा। मंत्री काश्यप प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन भी करेंगे। मुख्य समारोह में मार्च पास्ट, स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और शासकीय विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह में जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कृत सम्मानित किया जाएगा।


शाम को होगा भारत पर्व का आयोजन
गणतंत्र दिवस की संध्या पर रतलाम में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन कालिका माता मंदिर परिसर स्थित सांस्कृतिक मंच पर शाम 7 बजे से होगा। भारत पर्व कार्यक्रम में देवास की तनु पराग द्वारा गायन तथा रविंद्र कुमार द्वारा कांगडा लोकनृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा जिला जनसंपर्क कार्यालय रतलाम द्वारा शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE