जबलपुर। संस्कार धानी में गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ किया जाएगा। पुलिस लाइन स्थित मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
ध्वजारोहण के बाद मंत्री राकेश सिंह मुख्यमंत्री का संदेश वाचन करेंगे। समारोह में आकर्षक मार्च पास्ट के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुतियां होंगी। विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई सार्थक संदेश वाली झांकियों दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने की लिए तैयार हैं।
समारोह में एक विशेष पहल के तहत विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। शहर के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।