BREAKING NEWS
देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2025, 9:28 am
NEWS : गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर गुरुवार को इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर गुरुवार को इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 11 स्कूल के विद्यार्थियों ने अलग-अलग थीम पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक संध्या में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रेम नगर स्कूल ने सरस्वती वंदना, सिद्धि विनायक स्कूल द्वारा विविधता में एकता, इंद्रा बाल शिक्षा निकेतन द्वारा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, राजकीय बालिका स्कूल (शहर) द्वारा पधारो मारे रुनझुन, कालिका ज्ञान केंद्र द्वारा एकलव्य द्रोणाचार्य, राजकीय पुरुषार्थी स्कूल द्वारा राधे कृष्ण रास, परीलोक स्कूल द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं यूरोपियन किड्स द्वारा सामाजिक कुरीतियाँ, महात्मा गांधी विद्यालय (कीर खेड़ा) द्वारा चाइल्ड लेबर, एम एकेडमी द्वारा भारत के त्योहार एवं हिंदुस्तान जिंक के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी, बीनू देवल, सभी विद्यार्थियों को सांस्कृतिक संध्या में अच्छा कार्यक्रम करने के लिए आभार जताया सांस्कृतिक संध्या के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा , जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कल्पना शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राजेंद्र शर्मा,  सहित अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थीयों उपस्थित रहे। 
सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोपाल जाट एवं नवीन सारथी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE