BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर ने जैविक खेती का किया निरीक्षण,.. <<     KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिखेड़ी में.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     VIDEO NEWS: तेज हवाओं के साथ बदला नीमच का मौसम, उमस के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच.. <<     मनासा में बड़ा हादसा टला,बरखेड़ी के पास.. <<     BIG NEWS : तपिश पर बारिश का प्रहार, झमाझम से तरबतर.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-कोई भी पात्र कर्मचारी पदोन्नति.. <<     गुना में दिनदहाड़े केमिकल स्प्रे कर धनिया.. <<     बड़वानी-कुक्षी बायपास पर सिद्धि विनायक बस और.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगा 1400 करोड़.. <<     KHABAR : खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट साबित हुआ.. <<     KHABAR : 15 जुलाई से शुरू होगी रेफ्रीजरेटर एवं एसी.. <<     VIDEO NEWS: सोना हुआ महंगा... चांदी ने भी पकड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2025, 5:57 pm
KHABAR : रतलाम मंडल पर पार्सल बुकिंग के दौरान क्‍यू.आर. कोड से भुगतान की सुविधा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। वर्तमान समय में ऑनलाइन सुविधाओं को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल भी डिजिटलीकरण की ओर शीघ्रता से अग्रसर है। इसके लिए रतलाम मंडल पर जहॉं टिकटों के भुगतान हेतु क्‍यू.आर. कोड एवं एटीवीएम मशीनें लगाई गई है वहीं पार्सल बुकिंग के दौरान छुट्टे एवं नकदी की समस्‍या को दूर करने के लिए मंडल के पार्सल बुकिंग कार्यालयों के काउंटरों पर भी क्‍यू.आर.कोड की सुविधा उपलब्‍ध करवाई गई है। 


रतलाम मंडल के रतलाम, इंदौर, उज्‍जैन, डॉ. अम्‍बेडकर नगर, देवास, नागदा, खाचरोद, दाहोद, मंदसौर, नीमच एवं चित्‍तौड़गढ़ स्‍टेशन स्थित पार्सल कार्यालयों के बुकिंग काउंटर पर क्‍यू.आर. कोड की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई है। रतलाम मंडल पर नवम्‍बर, 2024 में पार्सल कार्यालयों पर यह सुविधा उपलब्‍ध कराई तथा अब तक लगभग रूपये 1.40 करोड़ में लगभग रूपये 38 लाख की बुकिंग का भुगतान ऑनलइन माध्‍यम से की गई है। रतलाम मंडल जिस प्रकार अपने यात्रियों को सुविधा उपलब्‍ध कराने के लिए दृढ़संकल्पित है उसी प्रकार मंडल अपने सम्‍माननीय ग्राहकों के लिए भी सुविधाएं उपलब्‍ध करानें में अग्रणी है। 


पूर्व में पार्सलों की बुकिंग के उपरांत उसके ट्रैकिंग की कोई सुविधा नहीं थी जिसे कुछ वर्ष पूर्व ही ग्राहकों की सुविधाओं को ध्‍यान में रखते हुए अपने पार्सलों की ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्‍ध करवाई गई थी जिसके कारण  ग्राहक अपने पार्सल की रियल टाइम ट्रैकिंग कर सकते हैं। 


डिजिटलीकरण के इस दौर में पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल भी पूरी तरह डिजिटल की ओर अग्रसर है तथा जो भी कार्य ऑनलाइन हो सकता है उसे लागू करने में रतलाम मंडल अग्रणी भूमिका निभा रहा है।  
 ’’

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE