चित्तौड़गढ़। प्रधानमत्री नरेन्द मोदी के स्वच्छ भारत अभियान एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्यणकारी योजना से पात्र आमजन को जोड़ने के क्रम में आज पंचायत समिति सभागार चित्तौ़गढ़ में प्रधान देवेन्द्र कंवर की अध्यक्षता एवं विकास अधिकारी समुन्द्र सिंह एवं ग्राम पंचायतों के प्रशासक, समिति सदस्य की उपस्थिति में उक्त अभियान को गति देने हेतु विभिन्न बिन्दुओं के पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।
जिसके अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में भी शहरी क्षेत्र की तर्ज पर सफाई व्यवस्था की जावें। ग्राम पंचायत के प्रत्येक गॉव में साफ-सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनीटरिंग की जाकर गॉव के आम रास्तों से अतिक्रमण हटाना, अवैध रुप से पड़ी रोडिया/कचरा हटाना, विशेष रुप से गॉव में बने सरकारी भवन/सार्वजानिक स्थानों- सरकारी स्कूल, आंगनवाड़ी, उप-स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत भवन, पटवार भवन, कृषि भवन एवं अन्य सभी सार्वजानिक/सरकारी भवनों के पास हो रही गन्दगी को हटाने एवं भवनों के पास जमा कचरे का निस्तारण दृश्यान स्वाच्छता के तहत सुनिचिश्त करें। जिससे गॉव में गन्दे पानी के निकलने हेतु स्थाई व्यवस्था हो इस हेतु प्रत्येक रोड़, गलीयों में नाला एवं नालिया निर्माण कर एवं सी.सी. सड़क बनाकर गॉव के आमजन को एक स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जा सके, और गन्दगी से फेलने वाली विभिन्न बिमारियों से राहत प्रदान मिल सके। साथ ही सफाई अभियान को गति प्रदान करने हेतु गॉव के सामाजिक संगठनों, नवयुवकों, एन.जी.ओ., सी.एस.आर., सराकारी कार्मिक/अधिकारी, स्वयं सहायता समुह के श्रमदान एवं सहयोग हेतु भी सामंजस्य बिठाकर अभियान को गति देवे। अगर उक्त साफ-सफाई एवं अतिक्रमण अभियान में कोई संस्था, व्यक्ति आदि बाधा उत्पन्न कर रहा हैं तो पंचायती राज एक्ट के तहत के उसके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जावें।
बैठक में विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत प्रशासक/ग्राम विकास अधिकारी प्रतिदिन किये गये सफाई कार्यों के फोटो भी पोर्टल पर अपलोड करें। गॉव में प्रत्येक चौराहा पर कचरा संग्रहण हेतु एक निश्चित स्थान निर्धारत कर ग्रामवासीयान को कचरा पात्र में कचरा डालने हेतु प्रेरित करे। डोर टू डोर कचरा इकट्ठा करने हेतु भी टेम्पो की स्थाई व्यवस्था की जावें। ताकि प्रधानमत्री नरेन्द मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार करते हुवे ग्राम पंचायत के प्रत्येक गॉव, ढाणी को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाया जाकर आमजन को एक अच्छा वातावरण एवं पीने हेतु शुद्ध जल प्रदान किया जा सकें। जहॉ सार्वजानिक स्थानों पर पेयजल हेतु नलकुप की आवश्यकता हो वहॉ स्थान चिन्हित कर पानी की व्यवस्था करावें।
बैठक में प्रधान देवेन्द्र कुंवर ने कहा कि राज्य सरकार की आमजन से जुडी सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का जन-जन तक लाभ पहुचाने हेतु ग्राम पंचायत के सम्बन्धित कार्मिक/अधिकारीयों की एक टीम गठित कर डोर-टू-डोर सर्वे करवाकर, गॉव के प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को लाभ आवश्यक प्रचार-प्रसार करावें। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं खाद्य सुरक्षा योजना के आवेदन किये जा रहे हैं जिसमें में भी गॉव के पात्र व्यक्तियों को जोड़ने हेतु सभी अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा पंचायत पर केम्प लगाकर आवेदन करावें एवं जन-जन तक उक्त योजना अधिकाधिक पात्र वंचित व्यक्तियों को जोड़ना सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रधान देवेन्द्र कंवर ने कहा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 5 फरवरी से प्रारम्भ किसान रजिस्ट्री शिविर के आयोजन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर सभी किसानों को श्विर में उपस्थित होने हेतु सूचित करा अपनी जमीन को ऑनलाईन कराने हेतु शिविर में सम्बन्धित ग्राम पंचायत प्रशासक/कार्मिक/अधिकारियों की ड्युटी सुनिश्चित की जावें। ताकि किसानों की भूमि आधार से लिंक होने से सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, फसल खराबा मुआवजा, भूमि ऋण इत्यादि योजना का समय पर लाभ मिल सके।
उक्त बैठक में रणजीतसिंह भाटी प्रशासक ग्रा.पं. धनेतकला, गणेश साहू प्रशासक एवं जिलाध्यक्ष सरपंच संघ एवं गोपाल सिंह चुण्डावत प्रशासक ने भी स्वच्छ भारत अभियान एवं खाद्य सुरक्षा में अधिकाधिक नाम जोड़ने के सुझाव दिये। बैठक में ग्राम पंचायत के प्रशासक एवं प्रशासक प्रतिनिध रणजीतसिंह भाटी धनेतकलां, गणेश साहु चिकसी, अजय चौधरी, गोपालसिंह चुण्डावत, रविराज सिंह, किशन शर्मा, श्यामलाल शर्मा, कन्हैयालाल मेघवाल, गंगाबाई, कन्नीबाई, प्रेमबाई, यशोदा देवी, कंकुबाई, श्यामलाल ढोली, सरस्वती देवी, गोमाबाई इत्यादि बैठक में उपस्थित रहे।