नीमच। सायबर जागरूकता हेतु सेफ क्लिक अभियान सेफ क्लिक अभियान के तहत सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसरों के माध्मय से सायबर फ्राड अवेयरनेस संबंधी की गई अपील ग्राम चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
ऽ सायबर जागरूकता हेतु पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेष द्वारा दिनांक 01.02.25 से 11.02.25 तक 11 दिवसीय प्रदेश स्तरीय चलाया जा रहा है विशेष अभियान।
ऽ विशेष अभियान ‘‘सेफ क्लिक अभियान‘‘ के अर्न्तगत आमजन, वृद्धजन, महिलाओं एवं बालिकाओं तथा छात्रांे को किया जायेगा जागरूक।
ऽ दिनांक 01.02.2025 से दिनांक 11.02.2025 तक अभियान चलाकर सभी थाना एवं चौकी स्तर पर स्कुल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को किया जायेगा जागरूक।
ऽ आज दिनांक 07.02.2025 को जिला नीमच के सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसरों के माध्यम से सायबर फ्राड संबंधी अवेयरनेस की गई अपील।
ऽ आज दिनांक 07.02.2025 को जिला नीमच के पुलिस थाना अर्न्तगत महाविद्यालय, विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों आदि पर ग्राम चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।
पुलिस महानिदेशक महोदय मध्य प्रदेश द्वारा दिनांक 11.02.2025 को सेफ इन्टरनेट दिवस के परिपेक्ष्य में समाज में सायबर अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 01/02/2025 से दिनांक 11/02/2025 तक (सायबर सुरक्षा जागरूकता) ‘‘सेफ क्लिक अभियान‘‘ चलाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक महोदय श्अंकित जायसवाल के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन(भापुसे) एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद निकीता सिंह के मार्गदर्शन में जिले के समस्त पुलिस थानों में पुलिस टीम द्वारा वृहद स्तर पर स्कूल, कॉलेज में छात्र-छात्राओं और सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को सायबर फ्रॉड से बचने के लिये जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान के अर्न्तगत आज दिनांक 07.02.2025 को सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर neemuch_vlog6, Neemuch ki Voice , mera_neemuch द्वारा इन्स्टाग्राम पर सुरक्षित इंटरनेट प्रथाओं को बढावा देने के लिये एवं सायबर फ्राड से जागरूक करने के लिये विडियो रील बनाकर आमजन मंे प्रसारित की गई।
अभियान के अर्न्तगत आज दिनांक 07.02.2025 को थाना नीमचकैण्ट अर्न्तगत जामा मस्जिद नीमच, जिला चिकित्सालय नीमच, थाना नीमचसिटी अर्न्तगत ग्राम जमुनिया कला,थाना बघाना अर्न्तगत थाना परिसर बघाना, थाना जावद अर्न्तगत ग्राम तारापुर, ग्राम उम्मेदपुरा थाना रतनगढ अर्न्तगत ग्राम राजोर, थाना मनासा अर्न्तगत शा.मा. विद्यालय हाड़ी पिपलिया, शा.प्रा. विद्यालय धाकड़खेड़ी,थाना कुकड़ेश्वर अर्न्तगत मैडम क्युरी हायर सेकेण्डरी स्कुल कुकड़ेश्वर, थाना रामपुरा अर्न्तगत आईटीआई कॉलेज रामपुरा थाना रामपुरा पर सोशल मिडिया , सायबर फ्राड- डिजिटल अरेस्ट ,अनजान विडियो कॉल फ्राड, लॉटरी फ्राड, परिचित व्यक्ति फ्राड , सीम स्वेप फ्राड, केवायसी फ्राड आदि की जानकारी एवं बचाव संबंधी पोस्टर एवं पेम्पलेट्स वितरित कर ग्राम चौपाल एवं जनसंवाद कार्यकमो का आयोजन कर आमजन, छात्रों, महिलाओं को जागरूक किया गया।