मनासा। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भेरपुरा में 61 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रिय विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू ने इन विकास कार्यों को ग्रामीणों को समर्पित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, सत्यनारायण मंडवारिया, जनपद सदस्य कंकू बाई जगदीश गरासिया, नगजीराम गरासिया, भेरपुरा सरपंच नोजी गब्बा बंजारा, सरपंच पड़दा सुभाष श्रीमाल, पिपलिया राव सरपंच प्रतिनिधि लोकेंद्र भाटी, भेरुलाल दमामी, बूथ अध्यक्ष राजू कछावा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा, हम विकास कार्यों में सबसे आगे हैं। आपके गांव में हर जरूरी कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। हमारी अपनी सरकार है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मनासा विधानसभा को भरपूर सौगात मिली है। हमारा लक्ष्य है कि इस क्षेत्र को विकास के नए आयामों तक पहुँचाया जाए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला, और सभी ने विधायक श्री मारू के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।