BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जैविक खेती का किया निरीक्षण,.. <<     KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिखेड़ी में.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     VIDEO NEWS: तेज हवाओं के साथ बदला नीमच का मौसम, उमस के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच.. <<     मनासा में बड़ा हादसा टला,बरखेड़ी के पास.. <<     BIG NEWS : तपिश पर बारिश का प्रहार, झमाझम से तरबतर.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-कोई भी पात्र कर्मचारी पदोन्नति.. <<     गुना में दिनदहाड़े केमिकल स्प्रे कर धनिया.. <<     बड़वानी-कुक्षी बायपास पर सिद्धि विनायक बस और.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगा 1400 करोड़.. <<     KHABAR : खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट साबित हुआ.. <<     KHABAR : 15 जुलाई से शुरू होगी रेफ्रीजरेटर एवं एसी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2025, 7:40 pm
NEWS : पावन चित्तौड़गढ़ सफाई अभियान, गांवों में सफाई के लिए शुरू हुआ व्यापक अभियान, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘पावन चित्तौड़गढ़ सफाई अभियान’ 7 फरवरी से प्रारंभ किया गया, जिसमें पंचायत समिति क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों के सभी गांव में पड़े पुराने कचरा के ढेर, गंदी नाली के कीचड़ की साफ सफाई करवाई गई। 25 ग्राम पंचायतों में लेगीसी वेस्ट के 200 स्थान का चिन्हीकरण  किया गया है जिनकी साफ सफाई अभियान के तहत की जाएगी। कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक एवं जिला स्तर से प्रभारी भी नियुक्ति दिए गए हैं।


ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम मंडफिया में आयोजित किया गया, जहां आवरी माता रोड, भदेसर रोड एवं कुरेठा नाका की सफाई की गई। कार्यक्रम में जिला स्तर से अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी ऋषि सुधांशु पांडे, विकास अधिकारी भदेसर अभिषेक शर्मा, सरपंच/प्रशासक शमीम बानो, ब्लॉक एवं जिला स्तर के अधिकारी/कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


इसी प्रकार पंचायत समिति के समस्त ग्राम पंचायत के लगभग 100 से अधिक स्थानों की साफ सफाई करवाई गई। यह अभियान 25 फरवरी तक चलाया जाएगा।


विकास अधिकारी भदेसर अभिषक शर्मा ने बताया कि गांव को साफ एवं सुंदर बनाने के लिए पावन चित्तौड़गढ़ सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों अपील की है कि कार्यक्रम में भाग लेकर श्रमदान करें एवं लेगीसी वेस्ट पुराने पड़े कचरे एवं गंदी नाली के कीचड़ वाले स्थान जहां सफाई की आवश्यकता हो उनके फोटो वीडियो बनाकर ग्राम पंचायत को भेजे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE