दूदरसी। नीमच विधानसभा के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने ग्राम पंचायत दूदरसी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 14लाख रुपए एवं डोम निर्माण के लिए 15 लाख रूपए एवं 4 लाख रुपए की लागत से सी सी सड़क निर्माण हेतु 34 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं,जिनका भूमि पूजन आज 8 फरवरी को सुबह 11 बजे गांव दूदरसी में विधायक दिलीप सिंह परिहार के कर-कमलों से संपन्न होगा। भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर विधायक परिहार उपस्थित रहेंगे एवं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह शिवाजी करेंगे। इसकी जानकारी ग्राम पंचायत दूदरसी के सरपंच प्रतिनिधि शंभुलाल मेघवाल ने देते हुए उत्तर मण्डल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपने लोकप्रिय विधायक परिहार का भव्य आत्मीय स्वागत करें। इस समाचार में सामुदायिक भवन की राशि 15 लाख रुपए जिला पंचायत सदस्य मनीषा धाकड़ ने स्वीकृत की है।