मनासा। जिला सहकारी बैंक मर्यादित मंदसौर की जिला नीमच विकास खंड मनासा अंतर्गत आने वाली शाखा मनासा से लगने वाली 7 सहकारी समितियां से ऋण लेकर नहीं चुकाने वाले बकाया दारो पर अब वसूली हेतु ठोस एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही होने वाली है बैंक की शाखा एवं सोसाइटी से ऋण लेकर वापस जमा नहीं करने वाले बकायदारो की चल अचल संपत्ति कुर्क कर नीलामी की कार्रवाई एवं बड़े बकायादार किसानों के नाम सार्वजनिक करने की कार्यवाही की जा रही है विगत माह कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर महोदय द्वारा बैंक एवं सोसाइटी से संबंधित अधिकारियों की बैठक में वसूली की समीक्षा की गई थी जिसमें जिला कलेक्टर महोदय द्वारा बैंक एवं समिति की वसूली बहुत कम होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई थी एवं वसूली हेतु ठोस प्रयास करने के सख्त निर्देश दिए गए थे इस संबंध में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा मनासा के शाखा प्रबंधक एवं पर्यवेक्षक द्वारा बताया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मंदसौर की जिला नीमच अंतर्गत आने वाली शाखा मनासा में कुल 2025 बकायादारों से राशी रुपए 883.53 लाख कालातीत होकर बकाया है जिनको कई बार बैंक एवं समिति द्वारा सूचना दिए जाने के बाद भी राशि जमा नहीं की है ऐसे बकायादारों की चल अचल संपत्ति कुर्क करने एवं बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने की कार्यवाही की जा रही है ताकि ऐसे लोगों से वसूली कर जो किसान अपना ऋण समय समय पर जमा कर रहे हैं उन्हें और अधिक सुविधाजनक रूप से तत्काल एवं सुगम ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा सके दोनों ने ऐसे किसान एवं बकायादारों जिन्होंने बैंक एवं संस्था से ऋण लेकर जमा नहीं किया है ऐसे किसानों से अपील की है कि वह अपनी राशि जमा करके किसी भी प्रकार की वैधानिक एवं अप्रिय कार्यवाही से बचे तथा सोसाइटी से किसानों के हितार्थ मध्य प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना बिना ब्याज के किसान क्रेडिट कार्ड एवं कृषि से संबद्ध गतिविधियां जैसे पशुपालन ,बकरी पालन, मत्स्य पालन ,थ्रेसर, पाइपलाइन, नवीन कुआ निर्माण ,कुआं मरम्मत आदि योजनाओं में पात्रता अनुसार ऋण का लाभ लेने हेतु अपनी नजदीकी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा एवं सोसाइटी से संपर्क करें।