BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर ने जैविक खेती का किया निरीक्षण,.. <<     KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिखेड़ी में.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     VIDEO NEWS: तेज हवाओं के साथ बदला नीमच का मौसम, उमस के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच.. <<     मनासा में बड़ा हादसा टला,बरखेड़ी के पास.. <<     BIG NEWS : तपिश पर बारिश का प्रहार, झमाझम से तरबतर.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-कोई भी पात्र कर्मचारी पदोन्नति.. <<     गुना में दिनदहाड़े केमिकल स्प्रे कर धनिया.. <<     बड़वानी-कुक्षी बायपास पर सिद्धि विनायक बस और.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगा 1400 करोड़.. <<     KHABAR : खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट साबित हुआ.. <<     KHABAR : 15 जुलाई से शुरू होगी रेफ्रीजरेटर एवं एसी.. <<     VIDEO NEWS: सोना हुआ महंगा... चांदी ने भी पकड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2025, 2:29 pm
BIG NEWS :  विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न, सबका साथ सबका विकास हमारी सरकार का मूलमंत्र है, केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं-परिहार, पढे़ बालमुकुंद नागर की खबर 

Share On:-

दूदरसी। गांव दुदरसी में मैं जब भी आता हूं प्रसन्नता की अनूभुति होती है यहां के निवासियों ने मुझे चार बार विधानसभा चुनाव में मुझे प्रचंड बहुमत से जिताया है जिसके लिए मैं हृदय से आप लोगों का अभिवादन करता हूं। इस गांव में मनीषा धाकड़ ने जिला पंचायत निधि से और मैंने विधायक निधि से सामुदायिक भवन डोम निर्माण और सीसी सड़क निर्माण के लिए 34 लाख रुपए का भूमिपूजन संपन्न करा है और भी इस गांव में बाकी बचे कार्यों को में प्राथमिकता से करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। सबका साथ सबका विकास हमारी सरकार का मूलमंत्र है हम विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं करते हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी ने पूरे भारत में गरीबों को पक्का मकान देने का पुनीत कार्य किया है। किसान सम्मान निधि पेंशन योजना के साथ चंबल का पानी भी हर गांव में हर घर में पहुंचाने का बीड़ा उठाया है यह कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और जमीनी धरातल पर दिख रहा है। हमारे मुख्यमंत्री ने किसानों को और भरपूर बिजली मिले इसके लिए सौर उर्जा योजना लागू की है उससे किसान अपने खेतों में कुए पर मोटर पंप सौर उर्जा से चलाकर उत्पादन बढ़ा सकते हैं।इस योजना से हमारे गांव में सभी घर सौर उर्जा से जगमगाएंगे। आपने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके गांव के अलावा बिसलवासकला खडावदा अमावलीमहल से भी कुछ मांगपत्र मुझे दिए गए हैं जैसे बिसलवासकला से दूदरसी तक सुदुर सड़क दूदरसी में रामसुख पाटीदार के घर से बंशीलाल धनगर के मकान तक नाला व सड़क उनको में अभी अप्रैल में नया बजट आएगा में इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करूंगा,आपकी इस घोषणा का उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।आज दिल्ली के विधानसभा में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक परिहार ने ग्राम वासियों के साथ ढोल पर नृत्य किया और भाजपा का ध्वज हाथ में लेकर खुशी का इजहार किया। 


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मनीषा धाकड़ ने भी अपना विचार व्यक्त किया। बिसलवासकला के सरपंच गोपाल शर्मा ने सुदूर सड़क की मांग रखी एवं पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण धाकड़ ने स्वागत भाषण दिया।इस अवसर पर सरपंच विमला शंभुलाल मेघवाल ने मुख्य अतिथि विधायक परिहार का पुष्प माला व साफा बांधकर स्वागत किया।मंचासीन सभी अतिथियों का ग्रामवासियों ने स्वागत किया।इस अवसर पर उतर मण्डल के महामंत्री सुरजभान सिंह शक्तावत भी मंचासीन थे। सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने किया आभार लक्ष्मी नारायण धाकड़ ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE