नीमच। ए यूनियन फुटबॉल क्लब नीमच द्वारा जिला फुटबाल संघ के तत्वाधान में 9 फरवरी से 16 फरवरी तक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए डीएफए के पदाधिकारी प्रमोद शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि स्वर्गीय अमर सिंह तंवर की स्मृति में नीमच के राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में जिले की 10 टीमें हिस्सा ले रही है। स्वर्गीय अमर सिंह तंवर की स्मृति में प्रथम बार आयोजित टूर्नामेंट का पहला मैच नीमच सिटी फुटबॉल क्लब और राज फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा। नॉकआउट पद्धति पर आधारित टूर्नामेंट में प्रतिदिन एक मैच दोपहर 2ः30 बजे होगा। 12 फरवरी को दो मैच होंगे। फाइनल मैच 16 फरवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीम को नगद राशि और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा। बताते चले कि स्वर्गीय अमर सिंह तंवर ने यंग बॉयज और एनएफए टीम की ओर से बेहतरीन गोलकीपर खिलाड़ी के रूप में प्रदर्शन किया है।