BREAKING NEWS
KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     VIDEO NEWS: तेज हवाओं के साथ बदला नीमच का मौसम, उमस के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच.. <<     मनासा में बड़ा हादसा टला,बरखेड़ी के पास.. <<     BIG NEWS : तपिश पर बारिश का प्रहार, झमाझम से तरबतर.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-कोई भी पात्र कर्मचारी पदोन्नति.. <<     गुना में दिनदहाड़े केमिकल स्प्रे कर धनिया.. <<     बड़वानी-कुक्षी बायपास पर सिद्धि विनायक बस और.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगा 1400 करोड़.. <<     KHABAR : खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट साबित हुआ.. <<     KHABAR : 15 जुलाई से शुरू होगी रेफ्रीजरेटर एवं एसी.. <<     VIDEO NEWS: सोना हुआ महंगा... चांदी ने भी पकड़ी.. <<     कसरावद में नगरपालिका अधिनियम की अनदेखी,साढ़े.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2025, 3:10 pm
KHABAR : आध्यात्मिक रचनाकार पंडित मुस्तफ़ा आरिफ ने गीता भारती योजना से कराया अवगत, सर्वधर्म सम्भाव के लिए गीता भारती की रचना सराहनीय प्रयास- प्रो. अर्पण भारद्वाज, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। आध्यात्मिक रचनाकार पंडित मुस्तफ़ा ने विक्रम विश्वविद्यालय के उपकुलपति अर्पण भारद्वाज से भेंट कर गीता भारती की रचना की जानकारी देते हुए बताया कि भगवद गीता के ७०० पदो को ७८६ पदो में हिंदी पदावली में लिख रहें है। संगीत निर्देशन और संपादन राजीव शर्मा शर्मा बंधु कर रहे है।


उन्होने भारद्वाज को प्रारंभिक ६ पदो की तस्वीर भेंट की। भारद्वाज आज प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए रवाना हो गए। पंडित मुस्तफ़ा आरिफ एवं कवि लक्ष्मण पाठक ने उन्हें पुष्प हार अर्पित कर बिदाई दी।


भारद्वाज ने कहा कि भगवद गीता के संदेश को जन जन तक पहुंचाना जन सामान्य को कर्म से जोड़ना है। गीता भारती की रचना कर पंडित मुस्तफ़ा आरिफ ने सर्वधर्म सम्भाव की भावना को बलवती करने की दिशा में एक अतुलनीय भूमिका निभाई है। 


इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व उप कुलपति प्रोफेसर बालकृष्ण शर्मा ने कहा भारत की ज्ञान परम्परा में श्रीमद्भगवद्गीता का अनुपम स्थान है । इस ग्रंथ को सभी उपनिषदों का सार कहा गया है । ज्ञान, कर्म और भक्ति की त्रिवेणी का संगम गीता में है। 


पंडित मुस्तफा आरिफ़ की आध्यात्मिक रुचि ने सहज ही उन्हें गीता की ओर आकृष्ट किया है । वे मानवता को गीता द्वारा दिये गये दिव्य संदेश को “गीता भारती” के माध्यम से प्रस्तुत करने का   प्रशंसनीय प्रयास कर रहे हैं ।


सुप्रसिद्ध कवि अशोक भाटी ने पंडित मुस्तफ़ा आरिफ की आध्यात्मिक रचना धर्मिता के बारे में बताया कि हाल ही में कुरान शरीफ के कर्म प्रधान आध्यात्मिक पक्ष से प्रेरित होकर १०००० पद १८ अध्याय की ईश स्तुति की रचना का ऐतिहासिक कार्य पूर्ण किया है। उसके पूर्व शिव जी से आसक्त होकर श्शिव महिमाश् का लेखन कर चुके है। 


इस अवसर पर पंडित मुस्तफ़ा आरिफ ने अपनी हाल ही प्रकाशित पुस्तक श्एक है ईश्वरश् की प्रति उपस्थित अतिथियों को भेंट की। इस अवसर पर शैलेन्द्र व्यास स्वामी मुस्कुराके, व्यंग्य लेखक हरीश कुमार सिंह एवं साहित्यकार लक्ष्मण पाठक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE