BREAKING NEWS
KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     VIDEO NEWS: तेज हवाओं के साथ बदला नीमच का मौसम, उमस के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच.. <<     मनासा में बड़ा हादसा टला,बरखेड़ी के पास.. <<     BIG NEWS : तपिश पर बारिश का प्रहार, झमाझम से तरबतर.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-कोई भी पात्र कर्मचारी पदोन्नति.. <<     गुना में दिनदहाड़े केमिकल स्प्रे कर धनिया.. <<     बड़वानी-कुक्षी बायपास पर सिद्धि विनायक बस और.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगा 1400 करोड़.. <<     KHABAR : खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट साबित हुआ.. <<     KHABAR : 15 जुलाई से शुरू होगी रेफ्रीजरेटर एवं एसी.. <<     VIDEO NEWS: सोना हुआ महंगा... चांदी ने भी पकड़ी.. <<     कसरावद में नगरपालिका अधिनियम की अनदेखी,साढ़े.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2025, 4:28 pm
KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय इको क्लब द्वारा बोनसाई पौधे प्रशिक्षण नेचर इन मिनिएचर कार्यशाला संपन्न, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय के इको क्लब द्वारा पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत बौने बोनसाई पौधे बनाने की कार्यशाला ष्नेचर इन मिनिएचरष् आयोजित की गई। विशेषज्ञ के रूप में सी.आई.एस.एफ. में डिप्टी कमांडेंट श्री तरुण कुमार ढलवानी ने बोनसाई बनाने की तकनीक समक्ष में समझाई। इसमें फाईकस, पीपल, बरगद जैसे बड़े वृक्षों तथा मध्यम पौधों को छोटा करके विकसित करने का तरीका समझाया। प्राचीन भारत में वामन वृक्ष कला जो भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा औषधीय पौधों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के कारण अपनाई जाती थी, उसे बीच से कटिंग से या परिपक्व पौधों से बोनसाई पौधे बनाने की लाइव तकनीक सिखाई। स्प्लिट ट्रक तकनीक नेबारी मेकिंग से जड बाहर निकलना तथा पोट्स और मीडिया बनाना, उसमें इस्तेमाल होने वाले खाद के उपयोग को बताया। विभिन्न प्रकार के बोनसाई ओवर रॉक, एक्सपोज्ड, फॉर्मल, इनफॉर्मल, अपराइट, कैस्केड उदाहरण सहित उसके रखरखाव उपयुक्त फंगीसाइड के उपयोग को कैसे करें बताया। बोनसाई पौधे को बनाते समय वायरिंग से आकर देकर कैनोपी का आकार देना समझाया। आपने छात्राओं को तना, जड़ और अन्य सामग्री देकर लाईव कट करवाया तथा बायोएंजाइम बनाने का सरल तरीका सिखाया। 


कार्यक्रम के प्रारंभ में इको क्लब प्रभारी डॉ. साधना सेवक ने पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम परिचय  और अतिथि परिचय दिया प्राचार्य डॉ. एन. के. डबकरा ने अतिथि का स्वागत करते हुए छात्राओं को इस सुंदर कला को ध्यान से संयम से सीख कर अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण को प्रेरित किया। कार्यक्रम में 50 छात्राओं सहित प्रो विजया वधवा, डॉ. बीना चौधरी डॉ. सलूजा, डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. रांका सहित अन्य प्राध्यापक और स्टाफ उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन छात्रा मोनाली द्वारा दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE