BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, बच्चों को.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जबलपुर.. <<     NEWS : मानसून को देखते हुए वीबी-जी राम जी योजना के.. <<     NEWS : 9 एवं 10 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण एवं शहरी.. <<     KHABAR : इंदौर जू में बनेगा रोमांच का नया ठिकाना,.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में साईं मंदिर स्थापना.. <<     KHABAR : तीन माह से नहीं हुई नगर परिषद की बैठक,.. <<     खरगोन में सीसी रोड की मांग, गुलशन नगरवासियों.. <<     KHABAR : मुसाखेड़ी ओवरब्रिज का काम देखने पहुंचे.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यसमिति से पहले ओरछा में.. <<     BIG NEWS : लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का.. <<     KHABAR : पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुराह.. <<     KHABAR : शिवपुर में सीसी रोड निर्माण की प्रक्रिया.. <<     KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<     मुरैना पुलिस का बड़ा धमाका,चेन स्नैचिंग और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2025, 2:05 pm
BIG NEWS : रीवा-प्रयागराज मार्ग पर लगा 10 किमी लंबा जाम, महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालु सुबह 7 बजे से फंसे, व्यवस्था बनाने में जुटा प्रशासन, पढे़ खबर 

Share On:-

रीवा। प्रयागराज मार्ग पर 10 किलोमीटर लंबा जाम में अलग-अलग राज्यों के लोग फंसे हुए हैं। एमपी-यूपी बार्डर पर सुबह करीब 7 बजे से ही दूर-दूर तक वाहनों की कतारें देखने को मिल रही हैं। हालांकि श्रद्धालुओं परेशानी न हो इसलिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं। यह दूसरी बार है जब बार्डर पर महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालु जाम में फंसे हैं।


बताया जा रहा है कि रविवार की छुट्टी होने और 12 फरवरी, माघ पूर्णिमा पर पांचवां अमृत स्नान होने की वजह से भी श्रद्धालु प्रयागराज की ओर अलग-अलग राज्यों से जा रहे हैं। लोग एक दिन पहले ही वहां पहुंचना चाहते हैं। इस वजह से रीवा के गंगेव, चाकघाट, जोगनिहाई टोल प्लाजा, झिरिया टोल प्लाजा, सोहागी घाटी, रायपुर कर्चुलियांन मार्ग पर यात्रियों की भीड़ है।


पुलिस के जवान और अधिकारी गंगेव और चाकघाट में पॉइंट्स बनाए स्टॉप प्वाइंट बनाए हुए हैं। मौके पर एडिशनल एसपी विवेक लाल और एडिशनल एसपी अनिल सोनकर मौजूद हैं।


जाम की स्थिति शनिवार से ही बन रही थी। चाकघाट से कुछ ही दूरी पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लगा था। व्यवस्था बनाने के लिए मौके पर कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी विवेक सिंह व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। इसके बाद रविवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक वाहनों की संख्या में बढ़ती चली गई और दोबारा जाम लग गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE