खरगोन। कसरावद के भवानी माता चौक पर पुलिस ने आम नागरिकों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि अनजान लिंक और वीडियो कॉलिंग से सावधान रहें और किसी भी अनजान नंबर से आने वाली लिंक को न खोलें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे साइबर सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखें।