मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल 10 फरवरी को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राही परिवारों को योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 की तृतीय किस्त का वितरण सोनकच्छ, जिला देवास से करेंगे। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष में कुल राशि रूपये 6000/-तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है। उक्त आयोजन का प्रसारण जिला/ब्लॉक/ ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। जिले के समस्त हितग्राही वेबकास्ट लिंक (https://webcast.gov.in/mp/cmevents) के माध्यम से जुडकर कार्यकम को देख व सुन सकेंगे।