BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, बच्चों को.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जबलपुर.. <<     NEWS : मानसून को देखते हुए वीबी-जी राम जी योजना के.. <<     NEWS : 9 एवं 10 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण एवं शहरी.. <<     KHABAR : इंदौर जू में बनेगा रोमांच का नया ठिकाना,.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में साईं मंदिर स्थापना.. <<     KHABAR : तीन माह से नहीं हुई नगर परिषद की बैठक,.. <<     खरगोन में सीसी रोड की मांग, गुलशन नगरवासियों.. <<     KHABAR : मुसाखेड़ी ओवरब्रिज का काम देखने पहुंचे.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यसमिति से पहले ओरछा में.. <<     BIG NEWS : लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का.. <<     KHABAR : पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुराह.. <<     KHABAR : शिवपुर में सीसी रोड निर्माण की प्रक्रिया.. <<     KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<     मुरैना पुलिस का बड़ा धमाका,चेन स्नैचिंग और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2025, 10:16 am
BIG REPORT : महाकुंभ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जबलपुर-कटनी-रीवा में लगा लंबा जाम, सीएम डॉ. मोहन ने अफसरों को दिए ये निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। महाकुंभ में आस्था का सैलाब इस कदर उमड़ा कि मुख्य सड़क से लेकर गालियां तक वाहनों से पैक हो गई। प्रयागराज जाने वाले रास्ते जैसे जबलपुर-कटनी-रीवा में 50 किलोमीटर से ज्यादा जाम लग गया। वहीं 5 हजार से ज्यादा वाहन फंस गए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं से प्रशासन के सहयोग में मदद करने की अपील की है। 


वाहनों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल 
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रयागराज महाकुंभ 2025 में सम्मिलित होने जा रहे बड़ी संख्या में प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुओं का चाकघाट (रीवा) से लेकर जबलपुर-कटनी-सिवनी जिले तक यातायात प्रभावित होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, वाहनों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं।


श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध कराने अफसरों को निर्देश
सीएम ने आगे लिखा, “यह क्षेत्र अंतर्गत सभी जिला प्रशासन से लेकर नगरीय निकायों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देशित किया है कि तुरन्त श्रद्धालुओं सहित सभी प्रभावित लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं जैसे भोजन, पानी, ठहरने की समुचित व्यवस्था, शौचालय एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का इंतजाम किया जाए। मेरा सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि आप भी सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE