BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, बच्चों को.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जबलपुर.. <<     NEWS : मानसून को देखते हुए वीबी-जी राम जी योजना के.. <<     NEWS : 9 एवं 10 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण एवं शहरी.. <<     KHABAR : इंदौर जू में बनेगा रोमांच का नया ठिकाना,.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में साईं मंदिर स्थापना.. <<     KHABAR : तीन माह से नहीं हुई नगर परिषद की बैठक,.. <<     खरगोन में सीसी रोड की मांग, गुलशन नगरवासियों.. <<     KHABAR : मुसाखेड़ी ओवरब्रिज का काम देखने पहुंचे.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यसमिति से पहले ओरछा में.. <<     BIG NEWS : लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का.. <<     KHABAR : पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुराह.. <<     KHABAR : शिवपुर में सीसी रोड निर्माण की प्रक्रिया.. <<     KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<     मुरैना पुलिस का बड़ा धमाका,चेन स्नैचिंग और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2025, 10:26 am
BIG NEWS : प्रदेश में 3 दिन तक ठंड से मिलेगी राहत, कहीं होगी बूंदाबांदी तो कहीं बढ़ेगा तापमान, नीमच में हल्का शीतलहर का प्रभाव, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ावा का दौर जारी है। राजधानी सहित अधिकांश शहरों के दिन और रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिन तक प्रदेश के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके बाद फिर कड़ाके की ठंड का सिलसिला शुरू होगा।


रविवार से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार को भी सुबह का मौसम ज्यादा ठंडा नहीं रहा। वहीं रविवार को राजगढ़, शहडोल, शाजापुर और मंडला में सर्द हवाएं और शीतलहर चलने से ठंड का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं की दिशा में हो रहे बदलाव के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रहा है। हालांकि इस बीच एमपी के कई जिलों में बादल छाने की संभावना जताई जा रही है।


इधर राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर का मौसम ठंडा-गरम देखने को मिला। दिन के तापमान में हल्का उछाल हुआ तो रात का पारा एक बार फिर गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार-रविवार की रात प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। जबलपुर, इंदौर और शहडोल संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम देखा गया। वहीं शहडोल, अशोकनगर, मंडला, नौगांव, पचमढ़ी और सिंगरौली में शीतलहर का अलर्ट जारी है। तो खजुराहो, उमरिया, राजगढ़, शाजापुर, ग्वालियर, मलाजखंड, अनूपपुर, सतना, जबलपुर, नीमच, टीकमगढ़ और रीवा में हल्का शीतलहर का प्रभाव देखने को मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE