खरगोन। अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण समाज के बैनर तले रविवार को रेवा न्यास परिसर में नार्मदीय ब्राह्मण समाज इकाई खरगोन द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह, परिचय पुस्तिका विमोचन, महिलाओं का हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन आदि कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि विधायक बालकृष्ण पाटीदार, नपा अध्यक्ष छाया जोशी रही। युवक-युवतियों ने झिझक छोड़ मंच पर जाकर अपना परिचय दिया। इस सम्मेलन में विधवा, विदूर, तलाकशुदा भी शामिल हुए। कुल 250 प्रतिष्ठियां मिली। इसमें 125 से अधिक युवक-युवतियों ने मंच पर परिचय दिया। इस दौरान वह अभिभावक भी मंच पर पहुंचे जिनके बच्चे कार्यक्रम में नहीं आए।