BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, बच्चों को.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जबलपुर.. <<     NEWS : मानसून को देखते हुए वीबी-जी राम जी योजना के.. <<     NEWS : 9 एवं 10 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण एवं शहरी.. <<     KHABAR : इंदौर जू में बनेगा रोमांच का नया ठिकाना,.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में साईं मंदिर स्थापना.. <<     KHABAR : तीन माह से नहीं हुई नगर परिषद की बैठक,.. <<     खरगोन में सीसी रोड की मांग, गुलशन नगरवासियों.. <<     KHABAR : मुसाखेड़ी ओवरब्रिज का काम देखने पहुंचे.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यसमिति से पहले ओरछा में.. <<     BIG NEWS : लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का.. <<     KHABAR : पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुराह.. <<     KHABAR : शिवपुर में सीसी रोड निर्माण की प्रक्रिया.. <<     KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<     मुरैना पुलिस का बड़ा धमाका,चेन स्नैचिंग और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2025, 2:14 pm
KHABAR : एलिफैंटियासिस बीमारी के 9 जिलों में 3000 से ज्यादा मरीज, ग्वालियर पहुंचे डिप्टी सीएम, कहा- सरकार ने शुरू किया मुफ्त दवा अभियान, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सोमवार को अपने अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय में एलिफैंटियासिस (हाथी पैर) बीमारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा द्वारा आयोजित अधिकारियों की बैठक में शामिल हुए।


बैठक के बाद राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एलिफैंटियासिस (हाथी पैर) बीमारी देश के 111 जिलों में फैली हुई है। मध्य प्रदेश के 9 जिले इसकी चपेट में हैं, जहां 3,000 से ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार 8 दवाएं निशुल्क उपलब्ध करा रही है।


10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा अभियान
उन्होंने बताया कि दवाओं का निशुल्क वितरण अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है, जो 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। यह अभियान दतिया, निवाड़ी, मऊगंज, छतरपुर और उमरिया में चलाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से अपील की है। इसमें विधायक, सांसद और अलग-अलग विभागों के अधिकारी लोगों को दवा का सेवन कराएंगे।


डॉक्टरों की कमी दूर करने 3500 डॉक्टर्स की भर्ती
राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार 3,500 डॉक्टरों की भर्ती कर रही है। इनमें विशेषज्ञ डॉक्टर और मेडिकल अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टाफ के लिए भी 8 से 10 हजार लोगों की भर्ती की जा रही है।


आउटसोर्सिंग के तहत 30 हजार मैनपावर उपलब्ध कराने के आदेश भी स्वास्थ्य केंद्रों को जारी किए जा चुके हैं। सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है।


आम आदमी पार्टी पर पलटवार
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के कुंभ मेले पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि आम आदमी पार्टी को इस विषय पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। कुछ लोग ऐसी घटनाओं को भी राजनीतिक रंग देने की कोशिश करते हैं।


मुख्यमंत्री योगी ने खुद कुंभ मेले की घटना पर आंकड़े पेश किए हैं। जितनी बेहतर व्यवस्थाएं हो सकती थीं, वे की गई हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों ने अतिउत्साह में बैरिकेड तोड़ दिए, जिससे यह घटना हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE