BREAKING NEWS
KHABAR : स्वर्गीय सुरेशजी झंवर के निधन के बाद.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों.. <<     KHABAR : 148 फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित.. <<     BIG NEWS : ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, मंदसौर जिले की.. <<     क्लीन आबू-ग्रीन आबू' की मुहिम तेज, माउंट आबू.. <<     NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<     देवास पुलिस की महा-कामयाबी 'सेफ क्लिक-2.0' के तहत.. <<     NEWS : “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ अभियान के तहत.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र की छात्राओं को सिखाए.. <<     NEWS : सतरंगी फूलों की झांकी के बीच कल्कि स्वरूप.. <<     NEWS : पौधारोपण और गौसेवा के साथ मनाया गया पूरण.. <<     KHABAR : कलेक्टर भव्या मित्तल की पहल पर मुंबई की.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश.. <<     KHABAR : बारिश की कामना को लेकर निकली शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : निजी स्कूल पर फीस के नाम पर अतिरिक्त वसूली.. <<     KHABAR : कांग्रेसी पार्षदों ने मंदिर के पास.. <<     देवास में ‘साइबर सेफ क्लिक 2.0’ अभियान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2025, 10:19 am
BIG NEWS : पीएम मोदी सांसद और विधायकों को देंगे समय, भोपाल मिंटो हॉल में होगी बैठक, सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी, काफिले के रास्ते के लोगों को घरों में रहने की हिदायत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। ग्लोबल इंटेस्टर्स समित के लिए भोपाल आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के सांसद और विधायकों को सबसे ज्यादा समय देने वाले हैं, उनके साथ मिंटो हॉल में बैठक होगी। भोपाल के मिंटो हॉल में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी आज करीब 5 बजे कुशाभाउ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर यानी मिंटो हॉल पहुंचेंगे और रात 8 बजे तक रहेंगे। यहां से राजभवन जाएंगे। मिंटो हॉल में कई टेबल लगाए गए हैं जिसमें हर एक में 5 से 6 सांसद विधायक बैठेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सबके बीच में अलग-अलग जाएंगे। प्रधानमंत्री ने यह प्रयोग पहले ओडिशा में किया फिर महाराष्ट्र में और अब यह प्रयोग मध्य प्रदेश में हो रहा है। संगठन के लोग इसे पीएम के नए तरीके से फीडबैक लेने की बात कर रहे हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रखा गया है। प्रदेश पदाधिकारी इसलिए शामिल हुए हैं क्योंकि ऐसे 17 पदाधिकारी सांसद विधायक बन गए हैं।


घरों के अंदर रहने की हिदायत
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शिरकत करने आ रहे प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। उनका काफिला जिन रास्तों से गुजरेगा वहां बने मकान में रहने वालों और किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया है। काफिले के गुजरने के समय सभी को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गई है। यहां तक काफिला गांधीनगर, कोहेफिजा, कर्बला, रेतघाट, मछली घर पर ट्रैफिक रोका जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE