मंदसौर। नारायणगढ़ में स्थानीय पत्रकार द्वारा जनहित कि खबर प्रकाशित के बाद स्थानीय एक दुकान संचालक ने पत्रकार को दी धमकी, स्थानीय सहित आसपास आंचल क्षेत्र से पत्रकार पहुचे पुलिस थाने, धमकी देने वाले व्यक्ति पर उचित कार्यवाही कि मांग को लेकर दिया आवेदन।
निवेदन है कि मै प्रार्थी रमेश पिता कन्हैयालाल प्रजापत उम्र 60 साल निवासी नारायणगढ की होकर आवेदन करता हु कि मै एसबीसीएन टाईम्स का रिपोर्टर हु। दिनांक 21.02.25 को मेरे द्वारा बस स्टेण्ड नारायणगढ पर यात्री प्रतिक्षालय के अभाव मे महिला यात्रीगण धुप मे परेशान होने के सम्बन्ध मे विडीयो बनाया गया था। बाद कल दिनांक 22.02.25 को मुझे मेरे मोबाईल नं. 9300521850 पर मोबाईल नं. 8770460998 से फोन आया और बोला कि मै रवि बैरागी बोल रहा हु कल तुमने मेरी दुकान का विडीयो क्यो बनाया था तो मैने उसको बोला कि मैने तो जो महिला यात्री धुप मे परेशान हो रही थी उसके लिये यात्री प्रतिक्षालय के सम्बन्ध मे विडीयो बनाया था तो रवि मेरे साथ गाली गुफ्तार करने लगा और बोलने लगा कि मै तुमको गायब करवा दूंगा तुम्हारा पता भी नही चलेगा। आवेदन पेश करता हु कार्यवाही की जावे।