BREAKING NEWS
NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<     देवास पुलिस की महा-कामयाबी 'सेफ क्लिक-2.0' के तहत.. <<     NEWS : “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ अभियान के तहत.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र की छात्राओं को सिखाए.. <<     NEWS : सतरंगी फूलों की झांकी के बीच कल्कि स्वरूप.. <<     NEWS : पौधारोपण और गौसेवा के साथ मनाया गया पूरण.. <<     KHABAR : कलेक्टर भव्या मित्तल की पहल पर मुंबई की.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश.. <<     KHABAR : बारिश की कामना को लेकर निकली शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : निजी स्कूल पर फीस के नाम पर अतिरिक्त वसूली.. <<     KHABAR : कांग्रेसी पार्षदों ने मंदिर के पास.. <<     देवास में ‘साइबर सेफ क्लिक 2.0’ अभियान,.. <<     KHABAR : बुनियादी सुविधाओं को तरसी उदय नगर कॉलोनी,.. <<     BIG REPORT : प्रियंका शुक्ला ने शाजापुर पुलिस.. <<     NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने सरल ऐप के माध्यम से.. <<     BIG NEWS : बेटे ने छोड़ा बेसहारा, 10 महीने से भरण-पोषण.. <<     देवास में आतंकी कनेक्शन की जांच के बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2025, 12:55 pm
BIG NEWS : डीजे बजाने पर डिजे संचालक अंकित अहिरवार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर डीजे किए जप्त, म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम एवं अपराध धारा 223 के तहत सख्त कार्यवाही, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में ध्वनि विस्तारक संयंत्रों पर प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाए जाने पर डिजे संचालक अंकित अहिरवार के विरुद्ध थाना शहर कोतवाली द्वारा एफआईआर दर्ज कर डीजे जप्त किए गए। म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम एवं अपराध धारा 223 के तहत सख्त कार्यवाही की गई।


गांधी चौराहा पर एक पिकअप वाहन डीजे एक बारात में जोर जोर से डीजे बजाते हुये गांधी चौराहे तरफ आता हुआ पाया गया। जिले में ध्वनि विस्तारक संयंत्र के उपयोग पर प्रतिबंध के बावजूद डिजे संचालक अंकित पिता मनोहर लाल अहिरवार उम्र 23 साल निवासी माल्याखेर खेडा थाना नाहरगढ जिला मंदसौर के द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाकर जिला प्रशासन और सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना की गई है। अंकित अहिरवार से डीजे बजाने की अनुमति के संबंध में पुछताछ करते किसी सक्षम अधिकारी की कोई अनुमति नही होना बताया। 


अंकित अहिरवार के डीजे वाहन पीकअप क्रमांक एमपी 43 जी-0976 को कब्जे में लेकर भीडभाड होने व माहोल की संभावना को मद्देनजर रखते हुये डीजे व पंचानो को थाने में जप्त किया। सम्पुर्ण मामले से अपराध धारा 223 भारतीय न्याय सहिता एवं 7/15 म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का पाया जाने से आरोपी अंकित अहिरवार के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE