BREAKING NEWS
NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<     देवास पुलिस की महा-कामयाबी 'सेफ क्लिक-2.0' के तहत.. <<     NEWS : “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ अभियान के तहत.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र की छात्राओं को सिखाए.. <<     NEWS : सतरंगी फूलों की झांकी के बीच कल्कि स्वरूप.. <<     NEWS : पौधारोपण और गौसेवा के साथ मनाया गया पूरण.. <<     KHABAR : कलेक्टर भव्या मित्तल की पहल पर मुंबई की.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश.. <<     KHABAR : बारिश की कामना को लेकर निकली शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : निजी स्कूल पर फीस के नाम पर अतिरिक्त वसूली.. <<     KHABAR : कांग्रेसी पार्षदों ने मंदिर के पास.. <<     देवास में ‘साइबर सेफ क्लिक 2.0’ अभियान,.. <<     KHABAR : बुनियादी सुविधाओं को तरसी उदय नगर कॉलोनी,.. <<     BIG REPORT : प्रियंका शुक्ला ने शाजापुर पुलिस.. <<     NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने सरल ऐप के माध्यम से.. <<     BIG NEWS : बेटे ने छोड़ा बेसहारा, 10 महीने से भरण-पोषण.. <<     देवास में आतंकी कनेक्शन की जांच के बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2025, 1:40 pm
BIG NEWS : राजभवन में रुकने वाले पहले पीएम होंगे नरेंद्र मोदी, 100 करोड़ से हुई भोपाल की सजावट, पतंजलि ग्रुप समेत कई कंपनियों के प्रमुख पहुंचे राजधानी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। भारत के ‘हृदय’ मध्य प्रदेश में कल से शुरू हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम अपनी यात्रा के दौरान पहली बार राजभवन में रुकेंगे। बता दें कि अब तक राजभवन में किसी प्रधानमंत्री ने रात्रि विश्राम नहीं किया है।


100 करोड़ की लागत से सजी राजधानी
पीएम मोदी के एमपी दौरे को लेकर भोपाल हाईअलर्ट पर है। जीआईएस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं भोपाल की सजावट में 100 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। निवेश के इस महाकुंभ में करीब 25 हजार उद्योगपति शामिल होंगे।


कई कंपनियों के प्रमुख पहुंचे भोपाल   
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए निवेशकों का एयरपोर्ट पर आना शुरू हो गया है। उन्हें रिसीव करने के लिए कंपनियों के अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 


भारत फोर्ज कंपनी प्रमुख बाबा नीलकंठ कल्याणी बोले- एमपी से मेरा पुराना नाता
भारत फोर्ज कंपनी के प्रमुख बाबा नीलकंठ कल्याणी भी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाएं जताई। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश ग्रोइंग स्टेट है। यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा है। डिफेंस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। बहुत कुछ सोच कर आए हैं। निवेश समिट में बातचीत के बाद फैसला लेंगे। समिट के बाद सब कुछ साझा करेंगे। मध्य प्रदेश से मेरा पुराना नाता है। अभी भोपाल पहुंचा हूं। यहां का मौसम बहुत अच्छा है,लोग अच्छे हैं।


पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, आचार्य बालकृष्ण भोपाल पहुंचे। उन्होंने कहा, “बड़ा सोच कर आए हैं। मध्य प्रदेश में पतंजलि ग्रुप का पहले से निवेश है। पतंजलि ग्रुप लगातार नवाचार कर रहा है। मध्य प्रदेश में कृषि क्षेत्र, औषधि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE