खरगोन। जिले के कसरावद जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीपलगोन में 15 जोड़ों का निकाह कराया गया। जिसमें दूल्हा-दुल्हन को फिजूलखर्ची ना करने और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की शपथ दिलवाई गई।मुस्लिम जोड़ों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में किया कबुल। सम्मेलन के तहत दोपहर में जोहर की नमाज के बाद सादगी के साथ सभी दूल्हा मस्जिद पहुंचे, जहां पर उनका काजियों ने निकाह पढ़ाया। इजतेमाई शादी कमेटी सदर इस्माइल खान व जाकिर उर्फ जेकी खान ने बताया कि फिजूलखर्ची से बचने का सबसे आसान तरीका सामूहिक निकाह है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से कमेटी के प्रत्येक सदस्य की मेहनत की वजह से 15 जोड़ों का सम्मेलन हो पाया। अगले साल यह संख्या डबल हो जाएगी। सामूहिक निकाह का मकसद अमीरी-गरीबी का भेद मिटा कर सभी को एक प्लेटफार्म पर लाना है। साथ ही इस्लाम के बताए हुए तरीके पर निकाह करना फिजूलखर्ची से बचना और अच्छी शिक्षा हासिल करना हमारे मकसद है। इस पहल से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाई जा सकती है और समाज शिक्षित बनाया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव भी सम्मेलन में पहुंचे उन्होंने दूल्हा दुल्हन को मुबारकबाद दी साथ ही कमेटी के सदस्यों को समाज में फिजूल खर्ची रोकने के लिए सामूहिक विवाह जैसे आयोजन करने एवं शिक्षा के प्रति जागरूक होने के लिए कमेटी के सदस्यों की सराहना की साथी सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।
इजतेमाई शादी कमेटी के सदर स्माइल खान, जेके खान ,शेर खान, सुभान खान, आसिफ खान एवं कसरावद से पूर्व पार्षद तस्लीम खान भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मेहमानों का इस्तकबाल किया एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद दिया