कंजार्डा। कल से बोर्ड कक्षाओं को परीक्षाएं प्रारंभ हो रही है। परीक्षाओं को देखते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सूचना अधिकारी की नियुक्ति की जाए, जिससे कि परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले भैया बहनों को सूचना पहुंचाई जा सके। परीक्षाओं में शासकीय शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है, लेकिन पूर्व के सालों में प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक को ड्यूटी लगाई जाती थी, जिससे की संबंधित शाला के बच्चों की उपस्थिति का पता लगा जाता और अनुपस्थित रहने वाले भैया बहनों की जानकारी उन्हें मिल जाती जिससे कि वे अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी को लाकर समय पर परीक्षा दिला सके। लेकिन गत वर्ष भी ड्यूटी पर रहने वाले शिक्षकों ने अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी को सूचना नहीं पहुंचाई जा सकी और उस का एक वर्ष बिगड़ा गया। जिला शिक्षा अधिकारी और केंद्र प्रभारी इस ओर ध्यान दें, ताकि अभी विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत तक रह सके।