मनासा। जनपद पंचायत सभागृह में रविवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक युवा गायत्री परिवार द्वारा युवा चेतना जागृति संवाद कार्यकम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में युवा परिजनों द्वारा युवा गीतों से की गई दोपहर 3 बजे तक चले आयोजन में गायत्री परिवार के मनासा मुख्य ट्रस्टी महेश धनोतिया ने युवाओं को जीवन लक्ष्यों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही समाज में कुरीतियों मानव जीवन लक्ष्य को निर्धारित करने का मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान मानस अनुभाग अधिकारी एसडीएम पवन बाजार द्वारा युवाओं को उद्बोधन दिया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी गायत्री परिवार की वरिष्ठ जन 300 से अधिक युवा और रामपुरा कुकड़ेश्वर क्षेत्र के गायत्री परिवार के सदस्य गण मौजूद रहे।