भगवानपुरा। नगर के पुलिस थाना परिसर में आगामी महाशिवरात्रि,रमजान पर्व, भगोरिया हाट एवम होली रंगपंचमी के त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें तहसीलदार संजय चौहान थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने शांति पूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की बात कही। बैठक में सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों एवं नागरिकों ने भी अपने अपने सुझाव दिए। आदिवासी समाज के सुभाष डावर ने कहा ,भगोरिया हाट में पानी की पूर्ण व्यवस्था कर,टेंट और मंच लगाए ,पुलिस व्यवस्था बढ़ाई जाए, युवाओं की टोली पर खास नजर रखी। ताकि कोई बड़े विवाद की स्थिति न बने। इसके साथ ही भगोरिया हाट में अवैध शराब परिवहन पर रोक लगाने की मांग की भी गईं। इस अवसर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार साथी, नागरिक मौजूद थे।