नीमच। अखिल भारतीय बलाई सालवी समाज संगठन के लगभग डेढ़ दर्जन गांवों को मिलाकर समाज संगठन का गठन किया गया है। जिसमे बलाई सालवी समाज का अध्यक्ष भागीरथ पिता नंदलाल सालवी सरवानिया महाराज को लोकतांत्रिक तरीके से मतदान कर समाजजनों द्वारा चुनाव के माध्यम से चुना गया। इस दौरान अखिल भारतीय बलाई सालवी समाज के चोखरे के समस्त ग्राम सरवानियां महाराज, उचेड़ , मनासा , मोया, कराडिया महाराज ,जावद, गोदोला, खजूरी, जेतली, अड़मलिया, दामोदरपुरा ,चौकड़ी, बरखेड़ा, फोफलिया, हनुमंतिया, कड़ी खुर्द के समाज जनों की उपस्थिति में समाज के संगठन का गठन किया गया। जिसमें सर्वानुमति से चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष पद हेतु भागीरथ पिता नंदलाल सालवी सरवानिया महाराज को चुना गया।
संरक्षक के रूप में जगदीश चंद्र सालवी भाटखेड़ी तथा शंभूलाल सालवी फोफलिया को लिया गया है। इसके साथ ही मनोनयन के माध्यम से उपाध्यक्ष परमेश्वर सालवी कड़ी खुर्द , नानूराम सालवी उचेड़ को बनाया गया, तथा सचिव राजेश सालवी खजूरी को बनाया गया तथा प्रहलाद सालवी भाटखेड़ी को सह सचिव तथा कमलेश सालवी चौकड़ी को कोषाध्यक्ष एवं यशवंत सालवी दामोदरपुरा को अतिरिक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही रामकिशन सालवी भाटखेड़ी और सुंदरलाल सालवी सरवानिया महाराज को संगठन मंत्री बनाया गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष भागीरथ सालवी सरवानिया महाराज ने बताया कि यह निर्वाचन पिछले दिनों मालवा की वेष्णों देवी महामाया भादवा माता संस्थान पर आयोजित समाज की बैठक में सभी समाजजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुवे। समाज विकास के लिए संगठन के पदाधिकारियों तथा समाजजनों को साथ लेकर कार्य करेंगे।