नीमच। जिले ग्राम कनावटी सामुदायिक भवन में संस्था अरूणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति द्वारा आईशर फंक्शन के वित्तीय सहयोग से डिजिटल साक्षरता एवं डिजिटल साईबर फाड विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्येन्द्र कुमार शर्मा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया नीमच द्वारा उपस्थित जनो में साईबर फाड व सोशल मिडिया प्लेटफार्म, ऑनलाईन पेमेन्ट, फर्जी वेबसाईट आदि के बारे में उदाहरण सहित एवं सत्य रोचक जानकारी से अवगत कराकर सावधान रहने हेतु जानकारी दी गई। कार्यशाला में राहुल गुप्ता स्टेट बैंक मैनेजर कनावटी द्वारा बैंक से सम्बन्धीत स्केम किस प्रकार होते है तथा उनसे कैसे बचा जा सकता है। उसकी उदाहरण सहित जानकारी दी गई। तथा कार्यशाला में राजेन्द्र कुमार चौहान विकासखण्ड प्रबंधक एनआरएलएम नीमच तथा ब्लॉक मेनेजर सुनिल नागराज द्वारा उपस्थित सदस्यो को वित्तीय साक्षरता के महत्व तथा बचत का जीवन में महत्व किस प्रकार है उदाहरण सहित समझाया गया। कार्यक्रम में अरूणोदय संस्था से दीपक कुमार मीणा ने सोशल मिडिया के माध्यम से किस प्रकार अपराध बढ़ रहे है और उनसे कैसे बचा जा सकता है इनके बारे में मौखिक और डिजिटल प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म दिखाकर समझाया गया साथ ही कार्यशाला में रेखा जाटव द्वारा, गुलशन रावत द्वारा वित्तीय साक्षरता के बारे में उदाहरण सहित समझाया गया। कार्यक्रम में श्रीमति मधु खोमीवाल बैंक सखी शांति बाई पशु सखी भी उपस्थित थी। कार्यक्रम में 80 से अधिक व्यक्तियो ने भाग लिया।