नीमच। नगर पालिका क्षेत्र में 15 लाख की लागत से हो रहे खारीकुआं से अंबेडकर कॉलोनी पुलिया तक के सीसी रोड व नाली निर्माण के कार्य का आज विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा और जनप्रतिनिधियों द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस मार्ग पर सीसी रोड निर्माण से वार्ड क्रमांक 15, 16, 17 और 18 के रहवासियों को काफी राहत मिलेगी। यहां रोड निर्माण को लेकर वार्डवासियों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। वार्डवासियों द्वारा वार्ड निर्माण को लेकर चक्का जाम भी किया गया था।
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि शहर को सुंदर बनाना हमारी प्राथमिकता है। लगातार विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि शहर में विकास की गंगा बह रही है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, सभापति छाया जायसवाल, दारा सिंह यादव रूपेंद्र लोक्स, नजमा इकराम पहलवान, अंजना सोनकर, इकबाल कुरैशी, रामचंद्र धनगर आलोक सोनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पप्पू मंगल द्वारा किया गया।