चित्तौड़गढ़। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल के तत्वावधान में श्री महावीर जैन महिला मंडल द्वारा आगामी 10 अप्रेल को आयोजित महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियाँ प्रारम्भ की गई।
महिला मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता की अध्यक्षता में परामर्श मंडल व कार्यकारिणी मीटिंग आयोजित हुई जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। महासचिव रजनी रांका के अनुसार 16 से 18 मार्च तक महिलाओं के लिए निःशुल्क फीजियोथेरेपी शिविर, 23 मार्च को योग दिवस, 26 मार्च को महिला सम्मेलन, 30 मार्च को जैन मेला और 5 अप्रेल को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।