BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2025, 7:02 pm
BIG REPORT : नीमच कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने किया बीज उत्‍पादक समिति का निरीक्षण, बीज उत्‍पादन प्रक्रिया का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को जिला मुख्‍यालय नीमच के मालखेड़ा रोड़ पर स्‍वर्गीय एस.एस.पाटीदार बीज उत्‍पादक समिति लासुर द्वारा स्‍थापित सीड़ ग्रेडर प्‍लांट का निरीक्षण कर, समिति द्वारा सोयाबीन के बीज की ग्रेडिंग प्रक्रिया का जायजा लिया। इस मौके पर उप संचालक कृषि भगवान सिह अर्गल, सहायक बीज प्रमाणिकरण अधिकारी यशपाल पोरवाल एवं बीज उत्‍पादक कं‍पनी के  विजय पाटीदार, सहायक संचालक कृषि‍ रमेशचंद्र चौहान भी उपस्थि‍त थे।
कलेक्‍टर ने बीज ग्रेडिंग प्‍लांट के अवलोकन दौरान सीड ग्रेडर मशीन से सोयाबीन के बीज की ग्रेडिंग प्रक्रिया का मौके पर अवलोकन किया और बीज ग्रे‍डिंग के उपरांत ग्रेडेड सीड के सर्टिफिकेशन, लेब में टेस्‍ट एवं तैयार बीज की पैकिंग एवं टैंगिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्‍होने समिति में पंजीकृत किसानों की संख्‍या, प्रति लाट बीज के सेम्‍पल टेस्‍ट की जानकारी ली। कलेक्‍टर ने समिति द्वारा प्‍लांट परिसर में ली जा रही शरबती गेहूं की फसल का अवलोकन भी किया। उन्‍होने बीज प्रमाणीकरण अधिकारी एवं उप संचालक कृषि‍ को निर्देश दिए, कि किसानों को अच्‍छी गुणवत्‍ता का प्रमाणित बीज उपलब्‍ध कराया जाए और आवश्‍यकता अनुसार समय-समय पर बीज के नमूने लेकर, उनकी जॉंच भी करवाई जाए। कलेक्‍टर ने अमानक बीज विक्रय पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE