BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2025, 7:04 pm
KHABAR : जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी बीस-बीस बड़े बकायादारों से राजस्‍व वसूली करें, कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी प्रत्‍येक तहसील क्षेत्र के 20-20 बड़े बकायादारों की सूची बनाकर प्रस्‍तुत करें और इन बड़े बकायादारों से बकाया राजस्‍व की प्राथमिकता से वसूली करें। साथ ही अर्थदण्‍ड एवं नजूल डायवर्सन की बकाया राजस्‍व वसूली पर विशेष ध्‍यान दे। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को एनआईसी कक्ष नीमच में प्रमुख सचिव राजस्‍व की वीडियों कांफ्रेंसिंग के पश्‍चात प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख एवं जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों को दिए। बैठक में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, संयुक्‍त कलेक्‍टर ममता खेड़े, भी उपस्थित थी।
कलेक्‍टर ने सभी राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश दिए, कि सभी राजस्‍व वसूली बढ़ाने पर विशेष रूप से फोकस करें, बकायादारों को नोटिस तामिल करवाकर, बकाया राजस्‍व की वसूली करें। कलेक्‍टर ने फार्मर रजिस्‍ट्री एवं ई-केवायसी के लिए गांवों में शिविर लगाने और इन शिविरों में पटवारी के साथ ही ग्राम रोजगार व सहायक सचिवों का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया, कि नीमच जिले में अब तक 8 करोड़ के लक्ष्‍य विरूद्ध 4.90 करोड़ राजस्‍व वसूली की जाकर, 60 प्रतिशत लक्ष्‍य प्राप्‍त कर लिया गया है। कलेक्‍टर ने शतप्रतिशत लक्ष्‍यपूर्ति के निर्देश दिए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE