मंदसौर। तहसीलदार मंदसौर ने बताया कि प्रमोद जैन (मुख्य नगर परिषद अधिकारी नगर परिषद नारायणगढ) द्वारा ग्राम नारायणगढ़ तहसील मल्हारगढ़ के सर्वे क० 1967 रकबा 0.1050 हे० भूमि में गीता भवन निर्माण हेतु भूमि आबंटित करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। यदि ग्राम नारायणगढ़ तहसील मल्हारगढ़ के सर्वे क० 1967 रकबा 0.1050 हे० भूमि में गीता भवन निर्माण के लिए जिस किसी व्यक्ति अथवा संस्था को कोई आपत्ति हो तो वह 15 दिवस के भीतर अथवा प्रकरण में नियत पेशी 12 मार्च 2025 को स्वयं अथवा किसी वैद्य प्रतिनिधि के माध्यम से प्रस्तुत कर सकता है। नियत समयावधि के उपरांत प्रस्तुत की गई किसी भी आपत्ति पर विचार नही किया जावेगा।