BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2025, 8:08 pm
KHABAR : नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश मिश्र ने दिखाई प्रचार रथ को हरी झंडी, न्यायालयों में इस दिन होगा आयोजन, समझौता योग्य प्रकरणों को मिलेगी, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्‍य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में 08 मार्च शनिवार को जिले के समस्त न्यायालयों में वृहद स्तर पर इस वर्ष की प्रथम ’नेशनल लोक अदालत’ का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय प्रकाश मिश्र द्वारा प्रचार-रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ-साथ नगर पालिक निगम देवास एवं विद्युत वितरण कंपनी के प्रचार वाहनों को भी नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया। प्रचार-रथ द्वारा नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाएगा तथा नेशनल लोक अदालत में विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही छूट की जानकारी दी जायेगी।
प्रधान जिला न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्र ने आमजन से अपील की है कि पक्षकार संबंधित न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर नेशनल लोक अदालत में राजीनामा कर प्रकरण का निराकरण करा सकते हैं। लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर मामले का शीघ्र और बिना किसी व्यय के निराकरण होता है, इससे पक्षकारों के बीच का प्रेम और स्नेह बना रहता है।  नेशनल लोक अदालत में दीवानी एवं चौक अनादरण से संबंधित प्रकरणों में न्याय शुल्क की राशि की नियमानुसार वापसी होती है जिससे पक्षकारों को अतिरिक्त लाभ होता है। अधिक से अधिक पक्षकार इस अवसर का लाभ उठायें।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि 08 मार्च को देवास मुख्यालय एवं तहसील सोनकच्छ, बागली, कन्नौद, खातेगांव एवं टोंकखुर्द के न्यायालयों में वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत आयोजित की जा रही है। नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित एवं वादपूर्व समझौता योग्य आपराधिक, सिविल, पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा अधिनियम, भरण-पोषण मामले, विद्युत चोरी प्रकरण, चेक बाउन्स, बैंक रिकवरी, श्रम मामले, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, भू-अर्जन, नगर निगम के जलकर एवं संपत्तिकर, बीएसएनएल के प्रकरण आदि विषयक प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। 
संपूर्ण जिले में अब तक समस्त न्यायालयों 3790 लंबित प्रकरण एवं 2675 प्रिलिटिगेशन के प्रकरण नेशनल लोक अदालत में निराकरण के लिए चिन्हित किए गए हैं। उक्त प्रकरणों के निराकरण के लिए समस्त संबंधित पक्षकारों को सूचना पत्र जारी कर दिए गए हैं। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए संपूर्ण जिले में बीमा कंपनियों, विद्युत विभाग, बैंक, नगर निगम आदि के साथ 35 प्रिसिटिंग आयोजित की गई हैं। नेशनल लोक अदालत में बीमा कंपनियों, विद्युत कंपनी, बैंक, नगर निगम एवं बीएसएनएल के प्रकरणों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारीगण न्यायालय परिसर में ही स्टॉल लगाकर उपस्थित रहेंगे।  नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण होने पर पक्षकारों को स्मृति के रूप में एक-एक पौधा भेंटकर पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण कराने पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित प्रकरणों एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों एवं बैंक रिकवरी के प्रिलिटिगेषन प्रकरणों में संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार विशेष छूट दी जाएगी।
इस दौरान विशेष न्यायाधीश सुमन श्रीवास्तव, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय वंदना जैन, प्रथम जिला न्यायाधीश आदेश कुमार जैन, द्वितीय अतिरिक्‍त जिला न्यायाधीश अनुसिंह, तृतीय अतिरिक्‍त जिला न्यायाधीश डॉ. रविकांत सोलंकी, सचिव जिला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रोहित श्रीवास्तव, जिला रजिस्ट्रार नीलेन्द्र कुमार तिवारी, व्यवहार न्यायाधीशगण कुंवर युवराजसिंह, निकीता वार्ष्णेय पांडे, रश्मि खुराना, प्रियांशु पांडे, किरणसिंह, रश्मि अभिजीत मरावी, सौरभ जैन, चंद्रा पवार, जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल, सहित मध्‍य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी एवं नगर पालिका निगम के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE