देवास। मप्र शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा दस दिवसीय खादी प्रदर्शनी का आयोजन मल्हार मंदिर देवास में किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ 01 मार्च को सायं 4.00 बजे जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य खादी ग्रामोद्योग वस्तुओं तथा जिले की स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री के प्रचार-प्रसार एवं विक्रय से प्रोत्साहित कर जन सामन्य को स्वदेशी वस्तुओं के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित करना है।