BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2025, 10:10 am
KHABAR : विधायक व अधिकारियों के आश्वासन के बाद् किसानो ने धरना प्रदर्शन किया समाप्त, पढे़ निलेश मालाकार की खबर 

Share On:-

सनावद। किसानों से कपास खरीदी कर भुगतान ना किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर किसानो सहित संगठनो ने कई बार शासन प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने व्यापारी व जिनिंग फैक्ट्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए।


किसान अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे थे  विधायक सचिन बिरला प्रर्दशन कर रहे किसानो व महासंघ के पदाधिकारियों से मिले। उनके साथ एसडीएम एसएन दर्रे व तहसीलदार मुकेश मचार भी पहुंचे। विधायक ने ठगी से पीड़ित किसानों व महासंघ के सदस्यों से चर्चा की।  किसानों के साथ ठगी का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और ठगी करने वाला व्यापारी भी जेल में हैं। करीब 61 किसानों से 2 करोड रूपए 61 लाख रूपए का कपास धोखाधडी से खरीदा गया है। धरने पर महिलाएं भी बैठी है जो अपना घर परिवार व कामकाज छोडकर यहां प्रदर्शन कर रही है।


एसडीएम व तहसीलदार ने भी किसानों की मदद करने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि करीब 15 माह पूर्व कपास व्यापारी अखिलेश पटेल 60 किसानों से करीब 2.61 करोड़ रुपए का कपास खरीदकर फरार हो गया था। ठगी के शिकार किसान अपनी राशि पाने के लिए अनेक बार धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर चुके हैं। पीड़ित किसान किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में पिछले चार दिन से आंदोलनरत थे। विधायक व अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानो व संगठन ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

सनावद से निलेश मालाकार की रिपोर्ट 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE