BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2025, 12:51 pm
KHABAR : एमपी के भीकनगांव में विकासखंड स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 275 बेरोजगार युवक-युवतियों को किया चयनित, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर भव्या मित्तल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह जिला पंचायत खरगोन के मार्गदर्शन में 28 फरवरी को मप्र डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत खरगोन के अंतर्गत जननायक टंट्या मामा शासकीय कॉलेज भीकनगांव में विकासखंड स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में विकासखंड भीकनगांव, झिरन्या एवं गोगावा के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराए गए।
रोजगार मेले में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापू सिंह परिहार एवं जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भीकनगांव दिनेश जायसवाल, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष हरीश शर्मा, प्राचार्य डॉ सुनील कुमार, जनपद सदस्य शांतिलाल मुकाती उपस्थित रहे। रोजगार मेले में कुल 08 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मुख्य रूप से वेल्सन फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड इंदौर, भारतीय जीवन बीमा निगम खरगोन, शिव शक्ति एग्रोटेक लिमिटेड खरगोन, मदर्सन सेमी वायरिंग इंडिया, आरसेटी खरगोन, लिमिटेड पीथमपुर, परफेक्ट सोलुशन पीथमपुर, नवभारत फ़र्टिलाइज़र खरगोन, ICEI DDUGKY इंदौर शामिल हुई।        
रोजगार मेले के माध्यम से कुल 498 बेरोजगार युवक- युवतियों ने भाग लिया। जिसमें भी कनगांव विकासखंड के 224 ,गोगावा विकासखंड के 130, झिरन्या विकासखंड के 132 और अन्य विकासखंड के 12 बेरोजगार युवक-युवतियों का पंजीयन किया गया। जिनमें कंपनियों के माध्यम से कुल 275 बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम मे आजीविका मिशन जिला पंचायत के जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन रीना गुप्ता, सहायक जिला प्रबंधक शिवकन्या सिसोदिया, विकासखण्ड भीकनगांव, झिरन्या एवं गोगावा के विकासखण्ड प्रबंधक एवं सहायक विकासखण्ड प्रबंधक तथा सीआरपी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश यादव एवं आभार गजेन्द्र राठौर ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE