BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2025, 12:54 pm
KHABAR : जिला दंडाधिकारी भव्या मित्तल ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व थाना प्रभारियों को दिए बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी भव्या मित्तल ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षाओं को देखते हुए बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किए जाने पर सख्त कार्यवाही करें।
इस संबंध में दिए गए निर्देश में कहा गया है कि वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल के द्वारा हाई स्कल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल बोर्ड की परीक्षायें जारी है। जिसके दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों, लाउड स्पीकर एवं डी.जे. इत्यादि के उपयोग से बच्चो की पढाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। त्यौहारों एवं विवाह आयोजनों के दौरान विवाह स्थलों रिसोर्ट/गार्डन, धार्मिक एवं सामाजिक स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों, लाउड स्पीकर एवं डी.जे. इत्यादि के उपयोग पर नियंत्रण के लिए 14 फरवरी 2025 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।
ध्वनि विस्तारक यंत्रों, लाउड स्पीकर एवं डी.जे. इत्यादि के अनियंत्रित एवं नियम विरूद्ध प्रयोग पर नियंत्रण एवं कार्यवाही के लिए  थाना क्षेत्र खरगोन एवं मेनगांव में प्रतिदिन दिवस आदेश के पालन करवाने एवं निरीक्षण हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उक्तानुसार कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियमित एवं आकस्मिक रूप से निर्धारित उपकरणों के साथ त्यौहारों एवं विवाह आयोजनों के दौरान विवाह स्थलों रिसोर्ट/गार्डन, धार्मिक एवं सामाजिक स्थानों पर औचक निरिक्षण कर जहां ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग होता हो तथा प्राप्त शिकायतों की आकस्मिक जांच की जाकर निर्देशानुसार यथोचित कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करेंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी (समस्त) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पु.) अपने अपने अनुभाग क्षेत्र में उक्त कार्यवाही के प्रभारी रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE