BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2025, 1:23 pm
REPORT : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया उप जेल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों केा दिए विशेष निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रीति जैन द्वारा उप जेल मण्डलेश्वर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस अवसर पर शिविर का आयोजन भी किया गया।
इस दौरान न्यायाधीश द्वारा बंदियों को कानून संबंधी जानकारी देकर बंदियो को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया। उन्होने बंदियों की अपीलो के संबंध में जानकारी देते हुए कहां कि बंदी अपनी अपील हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट तक कर सकता है। साथ ही जमानत के लिए भी आवेदन लगा सकता है। वह चाहे तो विधिक सहायता के माध्यम से भी आवेदन एवं अपील कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बंदियों की समस्याए सुनी एवं उनकी समस्याओं को नोट किया तथा निराकरण के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से उनके बैरकों में रहने, खाने तथा स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली गई। शिविर में रूपेश कुमार शर्मा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसेल, निशा कौशल, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसेल, उप जेल अधीक्षक श्वेता मीणा, जेल स्टॉफ एवं बंदीगण उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE