BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2025, 2:02 pm
KHABAR : गर्मी की आहट से गहराया जलसंकट, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, महिलाओं ने कहा- साहब पानी दो, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। मध्य प्रदेश में गर्मी के मौसम की आहट के साथ ही रायसेन में जलसंकट गहराने लगा है। हालत यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। इसी बीच रायसेन जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर भोपाल सागर स्टेट हाईवे के ग्राम बमोरी पठारी के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर चक्का जाम कर दिया है।


चक्काजाम कर रही महिलाएं पानी की मांग कर रही है। वहीं गांव में पिछले 4 महीने से बिजली भी नहीं आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि, ट्रांसफार्मर जल गया है, जिसकी शिकायत बिजली विभाग सहित अधिकारियों से की। यहां तक की आवेदन भी दिया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। हालात यह है कि अब पानी के लिए ग्रामीण परेशान है।


एक घंटे से लगे चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे। जहां महिलाओं ने कहा कि जब तक पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा तब तक चक्का जाम जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे एसडीएम मुकेश सिंह की समझाइश और आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE