BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2025, 2:25 pm
KHABAR : पदोन्नति के लिए हाईकोर्ट जाने पर मंत्रालय कर्मचारियों का मंथन, संघ ने सामूहिक याचिका लगाने पर कर्मचारियों से मांगी सहमति, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ अब पदोन्नति की मांग को लेकर हाईकोर्ट जाने पर विचार कर रहा है। दरअसल, इस मामले में विधि विभाग के कर्मचारियों को हाईकोर्ट से राहत मिली है। इससे पहले भी कई विभागों के कर्मचारियों को हाईकोर्ट के निर्देश पर पदोन्नति दी गई है। इससे कर्मचारियों को समझ आ गया है कि पदोन्नति चाहिए, तो हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाना ही पड़ेगा। कोर्ट के निर्देश के बगैर कुछ नहीं होने वाला।


संघ 4 मार्च को प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर रहा है। मंत्रालय के पुराने भवन के एक नंबर गेट पर होने वाले इस आंदोलन के लिए मंत्रालय के कर्मचारियों को जागरुक किया जा रहा है। उन्हें पैम्फलेट दिए जा रहे हैं, तो सुंदरकांड पुस्तक और रोल साथ लाने को कहा जा रहा है। इस बीच संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने कर्मचारियों के सामने यह विषय रखा है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा है कि आप तैयार हों, तो पदोन्नति के लिए हाईकोर्ट की ओर रुख किया जाए।


नायक ने हाईकोर्ट में सामूहिक याचिका दायर करने के लिए कर्मचारियों की सहमति और समर्थन मांगा है। उम्मीद की जा रही है कि 4 मार्च के आंदोलन में इस विषय पर विस्तार से चर्चा होगी और निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद हाईकोर्ट में एक साथ कई याचिकाएं दायर होंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE